नए सत्र के आगमन की तैयारी (2026-27)
∆ नए सत्र के लिए तैयार
1. परीक्षा पर चर्चा-
बोर्ड परीक्षा के समापन के पश्चात स्थानीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा चल रही हैं । विद्यार्थी अपनी साल भर की मेहनत का संपूर्ण ज्ञान गंभीरता से परीक्षाओं में दे रहे हैं । सभी शिक्षक वार्षिक परीक्षाओं की कॉपियां जांच कर अंतिम परीक्षाफल तैयार करने में जुटे हुए हैं ।
2. विद्यालय तैयार है -
नए सत्र के आरंभ से पूर्व विद्यालय में रंग रोगन , जीर्णोद्धार व बाकी कमियां दूर की जा रही है । नए सत्र को किस तरह सुचारू रूप से चलाया जाए उसकी पूर्ण भूमिका तैयार की जा रही है । कक्षाओं का टाइम टेबल भी तैयार हो रहा है ।
पुस्तकालय की पुस्तकें नए सत्र के लिए तैयार हैं ।
3. विद्यालय का संकल्प -
नए सत्र में सभी कक्षाओं में नामांकन बढ़ाने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है । गांव के हर घर में पहुंचकर विद्यार्थी व अभिभावकों से मिलकर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ।
विद्यार्थियों व शिक्षकों में उल्लास का माहौल है ।
सभी विद्यार्थियों को नए सत्र प्रारंभ से पूर्व शुभकामनाएं ।
Comments
Post a Comment