Posts

Showing posts from March, 2026

प्रवेश प्रारंभ (सत्र 2026-27)

  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  रुपुकाबास में प्रवेश प्रारंभ: अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य की शुरुआत करें! स्थान:  रुपुकाबास, थानागाजी, अलवर (राजस्थान) कक्षाएँ:  1 से 12 सत्र:  2026-27 क्या आप अपने बच्चे के लिए एक ऐसे स्कूल की तलाश में हैं जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता हो?  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रुपुकाबास  आप सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत करता है। हमारे विद्यालय की मुख्य विशेषताएँ: अनुभवी शिक्षक:  हमारे पास राज्य सरकार द्वारा चयनित उच्च शिक्षित और अनुभवी शिक्षकों की टीम है जो हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान देती है। नि:शुल्क शिक्षा और सुविधाएँ:  सरकार के नियमानुसार कक्षा 1 से 8 तक नि:शुल्क शिक्षा, मिड-डे मील (पोषाहार), और नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध हैं। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर:  छात्राओं के लिए विभिन्न सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं और सुरक्षित वातावरण। आधुनिक सुविधाएँ:  स्वच्छ पेयजल, बालक-बालिकाओं के लिए पृथक शौचालय, खेल का मैदान और पुस्तकालय की सुविधा। छात...

नए सत्र के आगमन की तैयारी (2026-27)

 ∆ नए सत्र के लिए तैयार 1. परीक्षा पर चर्चा-  बोर्ड परीक्षा के समापन के पश्चात स्थानीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा चल रही हैं । विद्यार्थी अपनी साल भर की मेहनत का संपूर्ण ज्ञान गंभीरता से परीक्षाओं में दे रहे हैं । सभी शिक्षक वार्षिक परीक्षाओं की कॉपियां जांच कर अंतिम परीक्षाफल तैयार करने में जुटे हुए हैं । 2. विद्यालय तैयार है - नए सत्र के आरंभ से पूर्व विद्यालय में रंग रोगन , जीर्णोद्धार व बाकी कमियां दूर की जा रही है । नए सत्र को किस तरह सुचारू रूप से चलाया जाए उसकी पूर्ण भूमिका तैयार की जा रही है । कक्षाओं का टाइम टेबल भी तैयार हो रहा है । पुस्तकालय की पुस्तकें नए सत्र के लिए तैयार हैं । 3. विद्यालय का संकल्प -  नए सत्र में सभी कक्षाओं में नामांकन बढ़ाने के लिए टीम का गठन किया जा रहा है । गांव के हर घर में पहुंचकर विद्यार्थी व अभिभावकों से मिलकर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा । विद्यार्थियों व शिक्षकों में उल्लास का माहौल है । सभी विद्यार्थियों को नए सत्र प्रारंभ से पूर्व शुभकामनाएं ।